ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

AIADMK-BJP Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका…! इस पार्टी ने तोड़ा NDA से गठबंधन, यहां जानें

 तमिलनाडु में बीजेपी को झटका लगा है ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र (AIADMK) ने सोमवार (25 सितंबर) को बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अपना गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में पार्टी ने प्रस्ताव पारित किया है।

AIADMK के नेताओं की बैठक के बाद पार्टी के पी मुनुसामी ने कहा, AIADMK आज से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है। अब हम आगे से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम नहीं करेंगे।

पार्टी ने कहा ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि बीजेपी पिछले एक साल से हमारे साथ मिलकर राज्य का नेतृत्व कर रही थी और लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस और हमारे कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है। आज की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक AIADMK ने कहा है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी। दरअसल इस समय देश में दो प्रमुख गठबंधन है। इसमें एक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए है तो दूसरा कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी सहित 25 दलों वाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.