ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

इंदौर। इंदौर में 26 सितंबर से होने वाले दो दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के लिए अतिथियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोजन में देश की सौ स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को ही बुलाया गया है। वहीं 27 सितंबर को कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। यहां करीब 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चार से अधिक आइपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलवाया गया है। कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के चारों ओर पुलिस का पहरा रहेगा। आसपास की बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कराई रिहर्सल

कार्यक्रम स्थल पर डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची, जिसने स्थल की एक-एक जगह की जांच की है। साथ ही यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की रिहर्सल भी करवाई गई है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति भी शामिल हो रही हैं, इस कारण उनकी तय सुरक्षा के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.