ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्ल्ड कप से पहले आखिरी वनडे पढ़िए राजकोट की वेदर और पिच रिपोर्ट

राजकोट। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। बता दें, 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup 2023) से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला है।

यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा।

राजकोट वनडे पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर अब तक तीन वनडे खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है। यहां पहली पारी का औसत कुल स्कोर 311 है। भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 340 रन बनाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

कुल मिलाकर यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है। टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: राजकोट वेदर रिपोर्ट

मौसम साफ रहेगा। बारिश की 20 फीसदी आशंका है। पूरे दिन 65% आर्द्रता के साथ 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने रहने की उम्मीद है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा/कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन/ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क/सीन एबॉट, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.