ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महामृत्युंजय द्वार के पास खुदाई में मिले एक हजार साल पुराने अवशेष, MP पुरातत्व विभाग सक्रिय

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार के समीप स्थित कालोनी में भवन निर्माण के लिए की गई खोदाई में एक हजार साल पुराने परमार कालिन पुरा अवशेष प्राप्त हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार को विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच सकती है।

जानकारों का मानना है कि प्राचीन काल से ही उज्जैन मंदिरों की नगरी रही है। परमार काल के दौरान यहां अनेक दिव्य और भव्य मंदिरों का निर्माण हुआ। कालांतार में आक्रांताओं के आक्रमण व प्राकृतिक परिवर्तन के चलते कई मंदिर ध्वस्त हो गए। समय-समय पर भूमि से इसके अवशेष प्राप्त होते रहते हैं। कुछ समय पहले महाकाल मंदिर परिसर से एक हजार साल पुराने शिव मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए। पुरातत्व विभाग अब उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराने जा रहा है। सोमवार को इंदौर रोड स्थित कालोनी में मकान बनाने के लिए की जा रही खोदाई में पुरा अवशेष निकले।

जानकारों को प्राचीन मंदिर होने पर संशय

कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि उज्जैन में मंदिरों का सृजन हुआ है, लेकिन, जिस स्थान पर पुरा अवशेष निकले हैं, उस क्षेत्र में प्राचीन मंदिर होने में संशय है। अधिक संभावना इस बात की है कि पूर्व में कहीं से मलबा लाकर यहां डाला गया हो, उसी में यह अवशेष मौजूद रहे होंगे। संभावनाओं से इतर मंगलवार कों पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद ही पुख्ता तौर पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.