बिहार में दहेज के लिए, बहू को जिंदा जलाया
बिहार | के नवादा जिले में दहेज के लिए एक विवाहिता को जला देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को शाहपुर ओपी के महरथ गांव में घटी बतायी जाती है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला कोमल कुमारी को काशीचक पीएचसी में भर्ती कराया गया। परंतु डॉक्टरों ने वहां से उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। विम्स में प्राथमिक इलाज के बाद उसे देर शाम पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शनिवार को कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
22 वर्षीया कोमल महरथ गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी बतायी जाती है। उसका मायके लखीसराय जिले में बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद पीएमसीएच के लिए रवाना हो गये। इधर, घटना की सूचना पर वारिसलीगंज सर्किल इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, काशीचक थानाध्यक्ष राजकुमार और शाहपुर ओपीध्यक्ष दिनेश कुमार महरथ पहुंचे। परंतु तब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल निकल चुके थे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर जला हुआ पुआल पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.