ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्राद्ध पक्ष में इसलिए नहीं किए जाते हैं शुभ कार्य, जानें क्या है धार्मिक कारण

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है और इस दौरान पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, श्राद्ध पक्ष का संबंध मृत्यु से है और इस कारण से इसे अशुभ काल माना जाता है। पितरों की याद में इस दौरान परिजन शोकाकुल अवधि में रहते हैं और इस कारण से शुभ कार्य या मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

पितृ पक्ष में कौए, श्वान और गाय का पूजन

पितृ पक्ष में पितरों की आत्मिक शांति के लिए ब्राह्मण भोज के साथ-साथ गाय, श्वान और कौए के लिए भी ग्रास निकालने की परंपरा है। पौराणिक मान्यता है कि गाय में 33 लाख देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गाय का विशेष धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि श्वान और कौए पितरों के वाहक होते हैं, यही कारण है कि श्वान और कौए के लिए भी ग्रास निकाला जाता है।

16 दिन का होता है श्राद्ध पक्ष

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, श्राद्ध पक्ष भाद्र शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक होता है। इन 16 दिनों की अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा माना जाता है पितृपक्ष में नई चीजों की खरीदारी करने से पितर नाराज होते हैं। पितृपक्ष में खरीदी गई चीजें पितरों के लिए समर्पित माना जाती है, इसलिए उन वस्तुओं में प्रेतों का अंश होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.