ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कश्मीर के अब्दुल समद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 68 गेंदों पर जड़ा शतक

रणजी ट्रॉफी 2021-22 में खिलाड़ियों का शतक बनाने का सिलसिला जारी है। टूर्नामेंट के पहले दिन ही 11 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थी। अब इस सूची में एक और नाम जम्मू एवं कश्मीर के अब्दुल समद का जुड़ गया है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले समद ने पुडुचेरी के खिलाफ 68 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। अब्दुल समद 19 चौकों और दो छक्कों के साथ अभी भी नाबाद हैं। भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम 48 गेंदों पर रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। यह कीर्तिमान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2016 में झारखंड के खिलाफ अपने नाम किया था। पंत ने झारखंड के खिलाफ उस मैच में 67 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 8 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.