ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए आगे आईं 33 जातियां, ये अनूठी शपथ ली

रिंगनोद। एक तरफ जहां कई लोग जातिगत जनगणना की पैरवी कर इसे देशहित में बताते हैं तो दूसरी तरफ मप्र के धार जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रिंगनोद के 33 जातियों के समाज प्रमुखों ने इस पैरवी को सिरे से खारिज करते हुए एक देवालय, एक जलाशय, एक श्मशान, एक पंगत और अनुसूचित जाति निर्विघ्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संकल्प लिया है। यही नहीं अब गांव को समरस गांव भी घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है मालवा प्रांत ही नहीं, अपितु मप्र का यह पहला ऐसा गांव है, जहां इस तरह की घोषणा हुई है।

हमारा रिंगनोद-समरस ग्राम

घोषणा सोमवार रात हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित भारत माता की आरती के दौरान राष्ट्रीय संतों, कथावाचकों, एसडीएम और एसडीओपी सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। रात करीब 10 बजे हुई इस घोषणा का मूल मंत्र दिया गया हमारा रिंगनोद-समरस ग्राम।

हिंदू उत्सव समिति द्वारा पिछले आठ वर्ष से की जा रही भारत माता की आरती में हजारों लोगों की उपस्थिति होती है। सोमवार रात भी पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। ग्राम को गौरवान्वित करने वाले युवक-युवतियों को एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी आशुतोष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी आदि ने सम्मानित किया।

गांव के हर घर पर लगेगा समरसता स्टीकर

हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि समरस गांव घोषित होने के बाद अब गांव के हर घर में महापुरुषों के चित्र से बने समरसता स्टीकर चस्पा किए जाएंगे। इससे पूर्व मंच पर स्टीकर का विमोचन हुआ। कथावाचक गोपाल कृष्णजी ने विमोचन कर जनसमुदाय को समरसता का संकल्प दिलवाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.