ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौत के बाद बीमा राशि देने से किया इन्कार, अब हर्जाना समेत देने होंगे 21.25 लाख रुपये

भोपाल। बीमा कंपनी द्वारा सेवा शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने मामले में सुनवाई करते हुए पीड़ित पक्ष के हक में फैसला सुनाया है। आयोग ने बीमा कंपनी के तर्क को खारिज करते हुए दो महीने में 21 लाख रुपये बीमा राशि समेत मानसिक क्षतिपूर्ति राशि 25 हजार रुपये बतौर हर्जाना देने का आदेश दिया है।

यह है मामला

दरअसल, शिक्षक भूषणचंद जैन ने 2018 में मकान के लिए पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था। उन्होंने लोन लेने के पहले जीवन बीमा कराया था। यह बीमा पीएनबी मेटलाइफ इंडियन इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया। इसके लिए उनसे एक लाख 34 हजार रुपये प्रीमियम के तौर पर लिए गए। वर्ष 2021 में दिल का दौरा पड़ने से भूषण चंद्र की मृत्यु हो गई। उनके बेटे आकाश जैन ने बीमा की राशि के लिए आवेदन किया। बीमा कंपनी ने यह तर्क रखा कि उपभोक्ता को पहले से उच्च रक्तचाप और लिवर की बीमारी थी। उपभोक्ता ने बीमारी होने की बात को छुपाया था। अधिवक्ता आशीष चौधरी ने बताया कि बीमा कंपनी द्वारा किसी तरह का कोई ठोस साक्ष्य जैसे कोई पर्चे आदि प्रस्तुत नहीं किए गए। इस कारण न्यायालय ने बीमा कंपनी का तर्क स्वीकार नहीं किया। कंपनी को बीमा की राशि दो माह के अंदर देनी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.