ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शातिर बदमाश ने गणेश झांकी में दिखाई रंगदारी, अड़ीबाजी कर मांगे रुपये

भोपाल। राजधानी के कमला नगर में शातिर बदमाशों की रंगदारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर इसी इलाके में रंगदारी का मामला सामने आया है। एक शातिर बदमाश ने गणेश झांकी के दौरान एक युवक पर शराब के लिए अड़ीबाजी कर रुपये मांगे। युवक द्वारा रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी। युवक घटना के बाद सीधे कमला नगर थाने पहुंचा और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक राहुल नगर में रहने वाले अभिषेक धावरी निजी काम करता है। वह झांकी देखने के लिए गणेश पंडाल गया था, जहां पर आरोपित सोनू खरे खड़ा था,वह अभिषेक धावरी को उसने अड़ीबाजी कर अपने पास बुलाया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। अभिषेक ने देने से मना किया तो आरोपित उसे धमकाने लगा। अभिषेक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित सोनू ने उसके साथ मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया और बेल्ट निकालकर उसे बेरहमी से पीटा। इससे उसको काफी चोट लगी है। उसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

सबसे ज्यादा अड़ीबाजी कमला नगर में

राजधानी के कमला नगर इलाके में सबसे ज्यादा अड़ीबाजी के मामले सामने आते हैं। इलाके के बदमाश आम लोगों पर अपना दबाव बनाते हैं और अपनी रंगदारी दिखाकर अड़ीबाजी करते हैं। यहां तक कि घर में घुसकर भी मारपीट कर देते हैं। इससे इलाके में उनकी दहशत और बढ़ जाती है। इस दहशत के कारण वह अड़ीबाजी कर लोगों से रुपये मांगते हैं। जो रुपये नहीं देता, उसके साथ मारपीट की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.