ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बोले- MP में लड़ेंगे अकेले चुनाव, कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेता मिले

छतरपुर । खजुराहो में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दस्तक से चुनावी चर्चाएं गर्म हो गई हैं। उनके आने के बाद उनसे कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष-घासीराम पटेल, पूर्व भाजपा विधायक आरडी प्रजापति, डीलमणिसिंह और प्रकाश पांडे सहित अन्य नेता मिलने पहुंचे। ये वह चेहरे हैं, जो अपने लिए टिकट की मांग कर रहे थे।

अखिलेश यादव से होटल ललित में मुलाकात करने के बाद अब अलग-अलग चुनावी मायने तय किए जा रहे हैं। भाजपा ने अरविंद पटैरिया की घोषणा की, तो घासीराम पटेल ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात को टिकट के संदर्भ में देखा जा रहा है, इसी तरह चंदला से आरडी प्रजापति भी मिलने पहुंचे हैं।

अखिलेश ने दरी पर बैठ किया भोजन

राजनगर विधानसभा से सपा ने बृजगोपाल पटेल को लगभग एक माह पूर्व उम्मीदवार घोषित कर रखा है। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी अभी मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव में जाने की तैयारी कर रही है। भाजपा और कांग्रेस के नामी चेहरों को वह अपना उम्मीदवार बना सकती है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए पूरा जोर लगा देंगे और दमदार उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। ग्राम पंचायत पहरा पुरवा के ग्राम सिंगरों में आदिवासी परिवार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दरी पर बैठकर भोजन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.