ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आपरेशन शिकंजा के तहत सात सटोरिए पकड़े गए

जबलपुर। आपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने सात सटोरियों को पकड़ा। उनसे 29 हजार, आठ मोबाइल व स्कैनर जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेंडे व उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई काे अंजाम दिया।

थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर बोले- दोनों निवासी बरेला बताए

थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड बरेला में अंकित सोनकर व राजकुमार साहू सट्टा लिखते हुए अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। सट्टा लिखने वालों ने अपने नाम अंकित सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड बरेला व राजकुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी बस स्टैंड बरेला और सट्टा लिखवाने वालों ने अपने नाम रामकृष्ण दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी कलगौडी, मनीष सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी ओमती, मुकेश वंशकार उम्र 45 वर्ष निवासी देवरी पटपरा बरेला एवं अमन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष, अनुराग विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी बरेला बताए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.