ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी दिल्ली में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, ISIS के तीन इनामी आतंकियों की तलाश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी दिल्ली में ISIS आतंकियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में पुणे पुलिस औ NIA की टीम सेंट्रल दिल्ली इलाके में रेड कर चुकी है, लेकिन अभी तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं मिला है। अब खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश में जुटी हैं।

आतंकियों पर तीन लाख रुपए का इनाम 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन तीन आतंकियों के राजधानी में छिपे होने की आशंका है उनके नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख हैं। एनआईए ने इनपर तीन लाख रुपए का इनाम रखा है।

कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था
इससे पहले एनआईए ने बुधवार को आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थ के तस्करों के गठजोड़ पर कई राज्यों में व्यापक कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, संबंधित राज्य पुलिस बल ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली और चंडीगढ़ में 53 स्थानों पर की गई दिन भर की छापेमारी में आवश्यक सहायता प्रदान की।

गोला-बारूद व डिजिटल उपकरण जब्त 
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ को खत्म करने के उद्देश्य से की गई छापेमारी के दौरान पिस्तौल, गोला-बारूद, बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, पुर्तगाल और अन्य देशों में स्थित मादक पदार्थ-तस्करों और आतंकवादी संगठनों के साथ काम करने वाले विभिन्न कट्टर गिरोहों से जुड़े हथियार आपूर्तिकर्ताओं, फाइनेंसरों और साजोसामान प्रदाताओं पर केंद्रित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.