ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा पर आतंकी ठिकानों पर मारा छापा, फायरिंग में 3 आतंकियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने 25 सितंबर सोमवार को अफगानिस्तान सीमा से लगे एक इलाके में आतंकी ठिकाने पर छापा मारा। पाकिस्तानी सेना की ओर से दी गई जानकारी फायरिंग में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

आतंकियों ने सेना पर कई बार की फायरिंग

सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के एक खैबर जिले में आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें आतंकियों का एक कमांडर भी मारा गया है। इसके अलावा सेना ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना पर कई बार फायरिंग की।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से हौसला बढ़ा

पाकिस्तान में तालिबान के ग्रुप को तहरीक-ए-तालिबान (टीपीपी) के नाम से जाना जाता है। आतंकियों का यह समूह अफगानिस्तान के तालिबान से जुड़ा हुआ है। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से वापस लौटने के बाद तालिबान ने देश पर अपना शासन जमा लिया था। अफगान में तालिबान के शासन में आने के बाद टीपीपी का हौसला बढ़ गया है और अब यह पाकिस्तान की पुलिस और सेना पर हमले कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.