ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेरिस ओलंपिक 2024 में Nikhat Zareen की जगह पक्की एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जॉर्डन की हनान नासर को हरा दिया। साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में एक और पदक पक्का कर लिया। इस जीत के साथ Nikhat Zareen ने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में निकहत का मुकाबला थाईलैंड की चुथामत रक्सत (Chuthamat Raksat) से होगा।

निकहत ने पदक किया पक्का

निकहत जरीन ने 50 किग्रा वर्ग के राउंड 32 में गुयेन थी टैम को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

निशानेबाजों का पदक बरसाने का सिलसिला जारी

भारतीय निशानेबाजों ने शुक्रवार को दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेलों में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। अब तक भारत ने निशानेबाजी में छह स्वर्ण, सात रजत समेत कुल 18 पदक जीते हैं। इससे पहले निशानेबाजी स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 दोहा एशियन गेम्स में था, जब 14 मेडल मिले थे। ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योरान की तिकड़ी ने चीन की चुनौती से पार पाते हुए 1769 का स्कोर बनाते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। चीन 1763 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा, दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मिला।

भारत ने अब तक जीते 32 पदक

एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स के छठे दिन भारतीय एथलीटों ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 कांस्य जीते हैं। साथ ही भारत के मेडलों की संख्या 32 हो गई है। जिसमें 8 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.