ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटी के साथ चलती ट्रेन से गिरी मां, दोनों सुरक्षित

बालाघाट। जाके राखे साइयां मार सके न कोई… ये वाक्य एक हादसे में घायल मां-बेटी पर सटीक बैठ रहा है। देर रात शहर के डेंजर रोड के पास चलती ट्रेन से एक मां और उसकी सात वर्षीय बेटी गिर गई। हादसे में बेटी को सिर में गहरी तो महिला को मामूली चोटें आई हैं।

बेटी के साथ मैमू ट्रेन से कटंगी की ओर जा रही थी

पुलिस के अनुसार, कटंगी के ग्राम वरुण निवासी महिला अपने पति और सात वर्षीय बेटी के साथ मैमू ट्रेन से कटंगी की ओर जा रही थी। देर रात करीब 11.30 बजे जब ट्रेन वैनगंगा नदी के पास डेंजर रोड के पास गुजर रही थी, तभी चलती ट्रेन से गिर पड़ी। इस हादसे में बेटी के सिर में चोट आने पर उसके आठ टांके लगे हैं।

हादसा था या आत्महत्या का प्रयास, जांच के बाद भी स्पष्ट हो पाएगा

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश वास्कले ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से विक्षप्त नजर आ रही है। बताया गया कि वह आत्महत्या के प्रयास से चलती ट्रेन से कूदी थी, लेकिन पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। ये हादसा था या आत्महत्या का प्रयास, जांच के बाद भी स्पष्ट हो पाएगा।

महिला इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है

जानकारी के अनुसार, महिला इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। वास्कले ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मां-बेटी को घायल अवस्था में देखा और 100 डायल को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.