ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंदसौर के लहसुन की देशभर के राज्यों में मांग, अच्छे दाम मिलने से किसानों में खुशी

मंदसौर। मंदसौर की लहसुन की देशभर के कई राज्यों में मांग है। इसी के चलते दामों में तेजी है। लहसुन की मांग के साथ ही मंडी में आवक भी तेज बनी हुई है। 15 दिनों से लहसुन के उच्चतम भाव किसानों को 15 हजार से अधिक ही मिल रहे है। वहीं पिपलियामंडी में भी लहसुन लेकर पहुंच रहे किसान दामों से खुश है। मंदसौर की लहसुन की तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में मांग तेज है।

लगातार दामों में आ रहा उछाल

मांग अधिक होने दामों में लगातार उछाल आ रहा है। लहसुन के दाम अच्छे मिलने से किसान भी खुश हैं। किसानों का कहना है कि अब लहसुन के दामों से लागत भी निकल रही है और लाभ भी मिल रहा है। दो दिनों की छुटि्टयों के बाद शनिवार को खुली मंडी में 17 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। किसानों को लहसुन के दाम 8000 से 18000 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिले। इसके साथ ही गेहूं के दाम भी 3000 के पार है। शनिवार को 4479 बोरी गेहूं की आवक हुई।

28 हजार बोरी उपज की हुई आवक

शनिवार को मंडी में 28 हजार 903 बोरी उपज की आवक हुई। इनमें सबसे ज्यादा 17 हजार कट्टे लहसुन, 4479 बोरी गेहूं, 3858 कट्टे प्याज, 1200 बोरी अलसी, 700 बोरी सोयाबीन, 566 बोरी मेथी, 402 बोरी धनिया, 202 बोरी सरसो सहित सभी उपज की आवक हुई। अब मंडी में आज रविवार एवं सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा।

पिपलिया मंडी में 17 हजार रुपये क्विंटल बिकी लहसुन

पिपलिया मंडी कृषि उपज मंडी में तीन दिन के अवकाश के बाद शनिवार को शुरू हुई। अब रविवार व सोमवार को भी मंडी में अवकाश रहेगा। शनिवार को मंडी 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी लहसुन। मंडी सचिव पीएस सिसोदिया ने बताया तीन दिन के अवकाश के बाद शनिवार को खुली मंडी में पूरा प्रांगण लहसुन से भर गया। दूर-दराज से किसान लहसुन लेकर पहुंचे। शाम तक करीब दस हजार कट्टे लहसुन नीलाम हुई। रविवार को सामान्य अवकाश रहेगा तथा सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.