ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7 दिन में सोना के भाव में 1600 रुपये तक आई कमी, 59200 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ

इंदौर। डालर में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोना 26 डॉलर घटकर 1848 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिससे भारतीय बाजारों में भी मंदी का वातवारण रहा।

इंदौर में सोना छठे कारोबारी दिवस पर भी मंदी रही। पिछले सात दिन में इंदौर में सोना केडबरी करीब 1600 रुपये टूटकर 59200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 23 सितंबर को इंदौर में सोना 60800 रुपये पर था। घटे दामों पर भी बाजार में व्यापार बेहद कमजोर है।

शुक्रवार को चांदी में आई तेजी शनिवार को दुबारा मंदी बदल गई। कामेक्स पर चांदी वायदा 92 सेंट घटकर 22.16 डालर प्रति औंस रह गई। शनिवार को इंदौर में चांदी 1400 रुपये घटकर 71450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई। चांदी पिछले सात दिन में 2400 रुपये प्रति किलो पर सस्ती हुई है। 23 सितंबर को चांदी 73850 रुपये थी। इन दामों पर ज्वेलर्स की मांग बाजार में आ सकती है। ऐसे में ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम नजर आ रही है।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 59200 सोना (आरटीजीएस) 58875 सोना (91.60 कैरेट) 53930 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार सोना 59550 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 71450 चांदी टंच 71650 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 71000 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 72850 रुपये पर बंद हुई थी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.