ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीरपुर से श्योपुर तक रेलवे ने शुरू किया काम, 530 करोड़ रुपये में बिछेगी 71 किमी लाइन

श्‍योपुर। ग्वालियर से श्योपुर तक ट्रेन चलाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे उत्तर-मध्य रेलवे ने अब श्योपुर जिले की सीमा में भी धरातल पर काम शुरू करा दिया है। यही वजह है कि चकबमूल्या और वीरपुर के निकट संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने अर्थ वर्क का काम शुरू कर दिया है, वहीं ट्रैक उखाड़ने का काम भी चल रहा है। रेलवे ने वीरपुर से श्याेपुर तक सेक्शन के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। 530 करोड़ रुपये की लागत से ये काम कराया जाएगा।

बता दें कि, तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से ग्वालियर-श्योपुर ट्रैक पर 187.5 किमी लंबी ब्राडगेज लाइन बिछाई जा रही है। ब्राडगेज लाइन का काम तीन चरणों में किया जा रहा है। श्योपुर से वीरपुर तक के 71 किलोमीटर के ट्रैक के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने 530 करोड़ के दो टेंडरों के अवार्ड पारित किए है। जिसमें श्योपुर से सिरोनी रोड के लिए 280 करोड़ रुपये के टेंडर और सिरोनी रोड से वीरपुर तक के लिए 250 करोड रुपये के टेंडर लगाए गए हैं।

इसमें श्योपुर से सिरोनी रोड के लिए नासिक की कंपनी और सिरोनी रोड से वीरपुर के लिए बिलासपुर की कंपनी के टेंडर हुए हैं। इस 530 करोड़ रुपए में 71 किलोमीटर का पूरा ट्रैक बिछेगा, साथ ही बीच में आधा दर्जन स्टेशन भी बनाए जाएंगे। जबकि विद्युतीकरण का काम बाद में होगा, जिसके अलग से टेंडर होंगे। पुराने ट्रक को उखाड़ने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

आधा दर्जन स्टेशनों का होगा निर्माण

श्योपुर से वीरपुर तक के 71 किलोमीटर के ट्रैक के बीच में लगभग 75 पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा। इसमें 20 बड़े पुल और 55 छोटे पुलों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें छोटे पुलों का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस सेक्शन में आधा दर्जन स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिसमें श्योपुर, दांतरदा, गिरधरपुर, दुर्गापुरी, खोजीपुरा, सिरोनी रोड, वीरपुर आदि शामिल हैं।

व्यापार से लेकर अवागमन की सुविधा को लगेंगे पंख

ब्राडगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से श्योपुर के कई कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में न सिर्फ आवागमन की सुविधा होगी, बल्कि रोजगार, व्यापार को भी पंख लगेंगे। श्योपुर के श्यामपुर, रघुनाथपुर, वीरपुर से लेकर मुरैना के सुमावली और अन्य कई क्षेत्र हैं, जहां आवागमन के संसाधन न के बराबर हैं। ऐसे में यहां व्यापार की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन आवागमन की सुविधा नहीं होने से व्यापार विस्तार नहीं ले पाता। ब्राडगेज लाइन शुरू होने से ग्वालियर और राजस्थान के कोटा जैसे महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी होगी। ट्रेन से सामान मंगवाने व भेजने में सहूलियत बढ़ेगी।

वीरपुर से श्योपुर तक 71 किमी की लाइन बिछाई जाएगी। इस काम में 530 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए दो टेंडर लगाए गए हैं। पुराने ट्रेक को उखाड़ने काम शुरू हो गया है। मार्च 2025 तक ये काम पूरा हो जाएगा। -आकाश यादव, इंजीनियर, रेलवे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.