ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क के लिए सत्याग्रह पर बैठे 6 गांंवों के ग्रमीण, कहा 10 साल से कर रहे मांग

साईंखेड़ा। स्टेट हाईवे 44 पर स्थित कुईया तुमड़ा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। झिकोली घाट पर मां नर्मदा की पूजन के उपरांत धरने की शुरुआत हुई। इस धरने में सत्याग्रह उपवास में मेहरागांव की निर्विरोध सरपंच माया विश्वकर्मा, बलवान सिंह कस्तवार, विजय बहादुर राजपूत, नेपाल सिंह करवरीया पहले दिन धरने में बैठे।

इस मुहिम में 6 ग्राम पंचायत जिसमें तुमड़ा, मेहरागांव, मुआर, सिरसिरी-संदूक, निमावर, झिकोली और नौ गांवों जिसमें तुमड़ा-महेश्वर, मेहरागॉंव, मुआर, सिरसिरी-संदूक, निमावर, झिकोली-संसारखेड़ा की आबादी शामिल हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द 5.5 मीटर सीसी रोड बने ताकि भारी वाहनों के आने जाने से रोड को कोई नुकसान ना हो।

ग्रामीणों की यह समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2020 में सांसद, विधायक, कलेक्टर और मंत्रियों तक इस सड़क की मांग हुई थी लेकिन आज तक निर्माण नहीं हुआ। तूमड़ा तिगड्डा से मुआर तक 7 रेत खदानें है जो लगभग 40 करोड़ का राजस्व शासन को देती हैं उनसे प्रतिदिन लगभग 200 से 300 डंपर 50 से 60 टन वजन के चलते है। नरसिंहपुर, रायसेन, सागर एवं अन्य ज़िले के हज़ारों लोग प्रतिदिन मेहरागांव दूधी नदी से होते हुए पिपरिया नर्मदापुरम जाते हैं। मुआर नदी पर पुल भी बन चुका है जो दिसंबर तक तैयार भी हो जाएगा रोड बन जाने से इन गांव से आवागमन सुविधा जनक होगा और लोगों के छोटे छोटे व्यापार बढ़ेंगे।

10 साल से सड़क पर है गड्ढे

ग्रामीणों का कहना है कि बताया गया कि पिछले 10 वर्षों से हमारे क्षेत्र की सड़क पर गहरे गड्डे है। जिसकी न तो मरम्मत हुई न निर्माण हुआ है जिसके कारण निम्न असुविधा क्षेत्र वासियों को हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.