ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर जिले के कुज्जर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ”कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।”

इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं और सुरक्षाबल उनकी नापाक हरकत का जवाब दे रही है। आतंकियों को जवाब देने का अभियान तब शुरू हुआ जब सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। टीमें बनाकर इलाके को चारों तरफ से घेरा गया है। आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

वहीं जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को फायरिंग का जवाब देने शुरू किया। उसके बाद दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने कहा कि जल्द ही आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.