ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल के आर्किटेक्ट ने इंदौर की निजी होटल में की आत्महत्या, पांच पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक आर्किटेक्ट द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आर्किटेक्ट राजधानी भोपाल का रहने वाला है, जिसने इंदौर के निजी होटल में अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है और अपने बिज़नेस पार्टनर पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव बरामद कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां राजधानी भोपाल के आर्किटेक्ट ने इंदौर की निजी होटल में अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की है। मिली जानकारी के अनुसार आर्किटेक्ट ने होटल की बाथरूम में हाथ की नस काट कर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आर्किटेक्ट मिलिंद जुमड़े 46 वर्ष निवासी रुद्राक्ष पार्क के रूप में हुई है। मृतक ने सुसाइड से पहले पांच पन्नों का सुस,ाइड नोट भी लिखा है और अपने बिजनेस बिज़नेस पार्टनर राजेश खांडे को मौत की वजह बताया है।

लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, शाहपुरा भोपाल निवासी मिलिंद ने 30 सितंबर को होटल में कमरा बुक किया था और चेक इन के वक्त उसने होटल प्रबंधन को हिदायत दी कि उसे कमरे में तब तक कोई डिस्टर्ब नहीं करे जब तक वह किसी काम के लिए स्टाफ ना बुलाए। लेकिन, दो दिन तक होटल का कमरा नहीं खुला ऐसे में लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और जब दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान स्टाफ ने देखा कि आर्किटेक्ट मिलिंद जुमड़े की लाश बाय़रूम में पड़ी हुई है। घटना की सुचना स्टाफ ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव बरामद कर लिया ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.