ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका में भारतीय मूल का पूरा परिवार खत्म, न्यूजर्सी के घर में मिला पति-पत्नी और 2 बच्चों का शव

न्यूयार्क: अमेरिका में रहस्यमयी तरीके से एक भारतीय मूल के पूरे परिवार की संदिग्ध हालत में लाश मिली। अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक दंपति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। चारों की लाश घर में खून से लथपथ मिली। पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।

प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के अनुसार,तेज प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह बघेल 2009 में अमेरिका की माय प्लेस कंपनी से ऑफर मिलने के बाद पत्नी सोनल के साथ न्यू जर्सी सिटी में रहने लग थे। 43 वर्षीय तेज प्रताप सिंह और 42 वर्षीय सोनल परिहार अपने 10 साल और 6 साल बेटे के साथ बुधवार शाम साढ़े चार बजे के बाद अपने प्लेन्सबोरो स्थित घर में मृत पाए गए। वहीं, जब दंपत्ति और बच्चों की मौत की जानकारी जालौन के उरई में रहने वाले परिजनों को मिली तो पूरे घर में मातम छा गया। न्यू जर्सी सिटी से 400 किलोमीटर दूर सोनल का भाई सत्यम भी वहीं रहता है जैसे ही खबर मिली वह हैरान रह गया

मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के प्रमुख इमोन ब्लैंचर्ड ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वर्तमान में एक हत्या की जांच चल रही है। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “चार अक्टूबर की शाम को अधिकारियों को प्लेनसबोरो में घर की जांच के अनुरोध के लिए 911 पर कॉल किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर से चार लोगों के शव को बरामद किया।”

उन्होंने कहा, ”इस मामले को लेकर जांच जारी है और आज शव का परीक्षण किया जा रहा है।” महापौर पीटर कैंटू और सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक, चीफ इमोन ब्लैंचर्ड के एक संयुक्त संदेश में कहा कि प्लेन्सबोरो समुदाय ने हृदय विदारक क्षति का अनुभव किया है। पीटर कैंटू ने कहा, “हम सभी इस दुखद घटना से दुखी हैं। हमारे समुदाय में जो हुआ, वह समझ से परे है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.