ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर को, चंडाल योग खत्म होने से इन राशियों को मिलेगी राहत

इंदौर। साल 2023 का सबसे बड़े राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर को होगा। राहु-केतु इस दिन एक-एक राशि पीछे हो जाएंगे। राहु मेष से मीन और केतु तुला से कन्या राशि में विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंडाल योग खत्म होने जातकों को राहत मिलेगी। राहु-केतु का यह गोचर करीब डेढ़ वर्ष बाद होने से ये साल का सबसे बड़ा ग्रहों का परिवर्तन है। बता दें राहु-केतु छाया ग्रह है। इन दोनों ग्रहों के कारण कालसर्प दोष, पितृ दोष, गुरु चंडाल योग और अंगारक योग बनता है, जो बेहद अशुभ होते हैं।

इन राशियों में डेढ़ वर्ष रहेंगे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अप्रैल से राहु-केतु तुला राशि में विराजमान हैं। जो डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर को रात्रि 8.28 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। राहु फिलहाल मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में है। केतु तुला राशि में है। राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में जाएंगे। दोनों ग्रहों इन राशियों में डेढ़ साल तक रहेंगे।

मेष-तुला समेत कई राशियों की दूर होगी समस्या

राहु-केतु के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। मेष और तुला समेत कुछ राशि के जातकों को मानसिक राहत मिलेगी। मेष राशि में राहु और देवगुरु बृहस्पति एक साथ थे, जो एक-दूसरे के विरोधी हैं। मेष और तुला राशि के जातक कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें 30 अक्टूबर के बाद राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.