ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवरात्रि में 9 दिन लौंग जलाकर दें देवी मां को आहुति, लौंग से जुड़े ये उपाय जीवन में लाएंगे समृद्धि

इंदौर। हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष के बाद नवरात्रि पर्व शुरू हो जाता है और इस दौरान देवी के 9 रूपों की आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 24 अक्टूबर को खत्म होगी। नवरात्रि पर्व के दौरान देवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग उपाय करते हैं। दुर्गा पूजा में माता को कुछ ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं, जो आपकी जिंदगी में व्याप्त दुख-दर्द, परेशानियों और आर्थिक तंगी को दूर करते हैं। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, यदि आप भी अपने जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का नाश करना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े ये उपाय जरूर करना चाहिए।

आर्थिक तंगी होगी दूर

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, नवरात्रि पर्व के दौरान यदि आप एक लौंग रोज देवी मां को अर्पित करते हैं तो घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही देवी मां को चढ़ाया हुए पीले वस्त्र में लौंग बांधकर घर की तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार का कर्ज और दरिद्रता दूर हो जाती है।

बीमारी से छुटकारा

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो नवरात्रि के दौरान तवे पर भुने हुए 7 से 8 लौंग को घर में किसी भी कोने में रख दें। देवी मां की आराधना करें। ऐसा करने से सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

परिवार में शांति

यदि आपके परिवार में भी लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है और घर में नकारात्मकता, उदासी छाई रहती है तो लौंग के उपाय आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। नवरात्रि में सुबह कपूर में दो लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से घर में तनाव दूर होता है। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलता है।

रूके हुए कार्य पूरे होंगे

यदि बार-बार आपके काम अधर में लटक जाते हैं। कानूनी विवाद में सफलता नहीं मिल रही है तो ऐसी स्थिति में नवरात्रि के 9 दिनों में चमेली के तेल के दीपक में दो लौंग डालकर जलाएं। इस दीपक को हनुमान जी के सामने भी रखना चाहिए। साथ ही दुर्गा चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से सभी रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.