ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डेंगू ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड, सबसे ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र में

इंदौर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जागरूकता अभियान का भी कोई खासा असर नजर नहीं आ रहा है। इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

गत वर्ष डेंगू के 242 मरीज मिले थे, लेकिन इस वर्ष अभी तक इनकी संख्या 243 पहुंच गई है। इनमें 151 पुरुष, 92 महिला और 26 बच्चे शामिल हैं। प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि अभी वर्ष समाप्त होने में तीन माह शेष हैं। इधर, अधिकांश मरीज शहरी क्षेत्र में ही मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी डेंगू से बचाव के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

अभी तक स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 68 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 1505 घरों में लार्वा पाया गया, जिसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, डेंगू में मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द होना, उल्टी आना और मसूड़ों से खून निकलना आदि लक्षण होते हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण पाए जाते हैं तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.