ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान: हैवान बने ससुर ने बहू पर फेंका तेजाब, देखकर सन्न रह गए परिजन, हालत गंभीर

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक ससुर ने अपने बहू पर तेजाब डाल दिया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. घर के मुखिया की हरकत और बहू की हालत देखकर परिजन सन्न रह गए. महिला का हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है. वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार मामला हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. वहां आरोपी ससुर रमजान ने अपनी बहू पर तेजाब फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. तेजाब फेंके जाने से पीड़िता घबरा गई. वह ससुर से बचने के लिए छत के रास्ते पड़ोसी के घर पहुंची. बाद में उन लोगों ने उसे बचाया. परिजनों ने जब यह सब देखा तो वे सकते में आ गए.

पीड़िता का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
बाद में वे पीड़िता को लेकर भादरा स्थित स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अब पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता का आरोप है उसका ससुर उसे घर से निकलना चाहता है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर भादरा पुलिस ने हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए. फिर आरोपी ससुर रमजान को हिरासत में ले लिया गया.

चूरू में मासूम बच्चे को पिला दिया गया था तेजाब
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चूरू जिले में बड़ों की आपसी रंजिश में एक मासूम बच्चे को तेजाब पिला दिया गया था. इससे मासूम का मुंह बुरी तरह से झुलस गया था. इससे बच्चे का बोलना बंद हो गया था. बाद में उसे इलाके के लिए हरियाणा के हिसार ले जाया गया. उस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.