ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्‍य प्रदेश के 16 अधिकारी कराएंगे अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव

भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 आइएएस अधिकारी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराएंगे। इन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाया है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इन सभी को नामांकन समाप्ति से पहले इन्हें संबंधित जिले में पहुंचना होगा।

पांच राज्‍यों के लिए 900 पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने के लिए 900 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों से आइएएस, आइपीएस और आइआरएस अधिकारियों का चयन किया गया है।

अधिकारी अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में

प्रदेश से 16 अधिकारी अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में काम करेंगे। इनमें स्वतंत्र कुमार सिंह, श्रीकांत भनोत, सतेन्द्र सिंह, कृष्णदेव त्रिपाठी, चंद्रमौली शुक्ला, सतीश कुमार एस, पंकज जैन, चंद्रमोहन ठाकुर, रोहित सिंह, राजीव रंजन मीना, रत्नाकर झा, सोमेश मिश्रा और एस कृष्ण चैतन्य शामिल हैं।

अजय गुप्ता और सोनिया मिश्रा का नाम भी पर्यवेक्षक के लिए भेजा गया था लेकिन बाद में इनमें के स्थान पर गौतम सिंह, संजय मिश्रा और शिल्पा गुप्ता को भेजा गया है। इन सभी पर्यवेक्षकों की छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के साथ बैठक भी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.