ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवार वालों ने टीआइ से हुज्जत कर मुलजिम को भगाया, पुलिस वालों ने पीछा कर पकड़ा

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में आरोपित को पुलिस हिरासत से छुड़वाने की कोशिश की गई। आरोपित के परिवार वालों ने टीआइ से ही हुज्जत कर ली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, घटना सांवेर रोड़ स्थित प्रीमियम पार्क की है। उज्जैन से नीलगंगा थाना टीआइ आरोपित मोहित राजपूत की तलाश में इंदौर आए थे। मोहित पर इसी वर्ष धारा 304 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया तो अमित राजपूत, महेश राजपूत, अनिता राजपूत और शिखा राजपूत विवाद करने लगे। मोहित को पुलिस से छुड़वाकर भगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और बाणगंगा थाने से बल बुलाया। हंगामे की खबर मिलते ही बल पहुंचा और आरोपित के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया।

चार पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार, सिकलीगरों से जुड़े तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्कर दानिश गौस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चार पिस्टल बरामद हुई है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, दानिश के तार सिकलीगरों से जुड़े है। क्राइम ब्रांच विधानसभा चुनावों को लेकर अलर्ट है। दानिश के संबंध में सूचना मिली थी कि वह हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा है। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर पकड़ लिया। वह पूर्व में भी 10 पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि सिकलीगरों से कम दामों पर कट्टे-पिस्टल खरीद कर 40 हथियार सप्लाई कर चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.