ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दालों में मांग के बीच आपूर्ति सीमित, तुवर-मूंग और चने में तेजी

इंदौर । तुवर दाल में नीचे दामों पर उपभोक्ता पूछताछ बाजार में आने लगी है। इधर, मिलों के पास पर्याप्त स्टाक नहीं होने के साथ ही कच्चे मालों के दाम ऊंचे बोले जाने से मिलों द्वारा तुवर दाल के दाम बढ़ाकर बोले जाने लगे हैं। मंगलवार को तुवर दाल में करीब 300 रुपये क्विंटल की तेजी रही। तुवर दाल बढ़कर 13600-13700, मीडियम 14500-14600, बेस्ट 15000-15200, ए. बेस्ट 16100- 16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16600 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई।

इधर, लगातार मंदी के बाद चना दाल और उड़द मोगर में भी अच्छी पूछताछ आने से भाव में तेजी रही। चना दाल में करीब 50 और उड़द मोगर में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। दरअसल, स्टाक लिमिट और सरकारी दखल के कारण सभी दलहन में गिरावट के कारण होलसेल, रिटेल में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई थी और व्यापारी भी खरीदारी की बजाय बेचने में लगे थे। चूंकि अब सामने त्योहारी सीजन की ग्राहकी है और काउंटर पर कम स्टाक बेहद कम है और अगले सप्ताह से ग्राहकी निकलना लाजमी है। नतीजा बाजार में मंगलवार को चना कांटा, तुवर, मूंग की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

चना कांटा 100 रुपये बढ़कर 6250-6300, विशाल 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11600-11800, कर्नाटक 11900-12100, निमाड़ी तुवर 9500-11500, मूंग 8800-8900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। तुवर की सप्लाई अधिक टाइट होने से भी तेजी का बढ़ावा मिल रहा है।

मसूर में लेवाली कुछ कमजोर होने के कारण भाव में आंशिक नरमी रही। मसूर घटकर 6250 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। काबुली चने में भी लेवाली धीरे-धीरे बढ़ने के कारण भाव में सुधार रहा। काबुली चना 100 रुपये उछला बोला गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16700, (42/44) 16500, (44/46) 16300, (58/60) 14900, (60/62) 14800, (62/64) 14700 रुपये क्विंटल रह गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6250-6300, विशाल 6000, डंकी 5300-5500, मसूर 6250, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11600-11800, कर्नाटक 11900-12100, निमाड़ी तुवर 9500-11500, मूंग 8800-8900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9000, मीडियम 6500-7500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये।

दालों के दाम – चना दाल 8050-8150, मीडियम 8250-8350, बेस्ट 8450-8550, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, मूंग मोगर 11300-11400, बेस्ट 11500-11600, तुवर दाल 13600-13700, मीडियम 14500-14600, बेस्ट 15000-15200, ए. बेस्ट 16100-16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16600, उड़द दाल 10400-10500, बेस्ट 10600-10700, उड़द मोगर 10800-10900, बेस्ट 11000-11200 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.