ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंगना रनौत का क्रिकेटर्स पर बड़ा बयान ‘बॉर्डर पर सैनिक लड़ रहे और हमारे खिलाड़ी पाकिस्तानियों को गले लगा रहे’

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बड़बोलेपन से सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, कंगना ने बाॅलीवुड के बाद अब क्रिकेटर्स पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान और चीन से दुश्मनी पर बात की।

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा, हमारे सैनिक सरहदों पर हमारे लिए लड़ते हैं। मैं अभी टीवी पर कोई डिबेट देख रही थी। उसमें हमारे सैनिक पूछ रहे थे,  बॉलीवुड अपनी दोस्ती निभा रहा है। अपनी फिल्मों के जरिए पाकिस्तान और चीन के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को गले लगा रहे हैं। तो क्या पाकिस्तान से सिर्फ मेरी ही दुश्मनी है? किसी और की पाकिस्तन से कोई दुश्मनी नहीं है?

कंगना ने कहा,  हमने फिल्म बनाई है तेजस इस फिल्म में हमने सैनिकों की भावनाओं को हाईलाइट करने की कोशिश की है। हमने दिखाया है कि जब एक सैनिक सरहद पर लड़ रहा होता है तब इन सब चीजों की वजह से उसका मनोबल कैसे गिरता है

कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होते हैं। जब हमारे सैनिक पाकिस्तान में घुस कर एयरस्ट्राइक करते है तो यहां कहा जाता है कि  स्ट्राइक तो हुई ही नहीं थी। इस सब चीजों से सैनिकों का मनोबल कमजोर होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.