ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जातिगत जनगणना की बात पर नरोत्तम का कांग्रेस पर हमला, बोले- लास्ट समय में फास्ट होने के चक्कर में कास्ट का गेम खेल रही कांग्रेस

भोपाल। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने का दांव खेल दिया है। हाल ही में शहडोल के ब्यौहारी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना कराने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री व भाजपा नेता डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस अपने ‘लास्ट’ समय में ‘फास्ट’ होने के चक्कर में ‘कास्ट’ का गेम खेल रही है और यही कांग्रेस की मानसिकता को ब्लास्ट कर देगा।

मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान लेकर घूम रहे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भारी अंतर्कलह है। इसी वजह से कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अब तक जारी नहीं हो पाई है। हकीकत यह है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। राहुल गांधी के मप्र दौरे को लेकर नरोत्तम ने कहा कि भाजपा को राहुल से कोई फर्क नही पड़ेगा। कांग्रेस के लोग मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान लेकर फिर रहे हैं। कांग्रेस के लोग पिछड़ों की बात कर रहे हैं खुद की जाति नही बताते।

प्रदेश की जनता के दिल में बसते हैं शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर ‘श्राद्ध’ की विवादित पोस्ट को लेकर भी नरोत्तम ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को यह मालूम है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की साढे आठ करोड़ जनता के दिल में बसते हैं। वो बहनों के भाई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.