ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवेक अग्निहोत्री पर आशा पारेख ने साधा निशाना, बोलीं- कश्मीरी पंडितों को कितने पैसे दिए?

इंदौर। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवाॅर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में अक्सर आशा नजर आती हैं। उनकी शानदार अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसी है। वहीं, अब आशा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं की आलोचना की है। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है और सवाल उठाए हैं

द कश्मीर फाइल्स पर उठाए सवाल

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आशा ने द कश्मीर फाइल्स के निर्माताओं की आलोचना की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के कल्याण के लिए अपनी कमाई में से कोई योगदान दिया है। बता दें कि इंटरव्यू के दौरान आशा से द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों पर हुए विवादों के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैंने वे फिल्में नहीं देखीं हैं, इसलिए मैं उनसे जुड़े विवादों पर टिप्पणी नहीं कर सकती।” उनसे सवाल किया गया कि क्या ऐसी फिल्में नहीं बननी चाहिए, तो उन्होंने इस पर कहा, “अगर लोग देख रहे हैं, तो उन्हें देखना चाहिए।”

कश्मीरी पंडितों को लेकर कही ये बात

द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस होने पर मुद्दा उठाते हुए आशा ने कहा, “हां लोगों ने द कश्मीर फाइल्स देखी। मैं यहां कुछ विवादास्पद बात कहूंगी, फिल्म के निर्माता ने 400 करोड़ रुपये कमाए। उसमें से उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हिंदुओं के कल्याण के लिए कितना पैसा दिया। जिनके पास पानी, बिजली नहीं है। निर्माता ने उन्हें कितने पैसे दिए। हर किसी के हिस्से का भुगतान करने के बाद, निर्माताओं के पास लाभ का हिस्सा होगा। 400 करोड़ की कमाई में यदि आपने 200 करोड़ रखे हैं, तो उन लोगों की मदद के लिए 50 करोड़ रुपये दान कर सकते थे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.