ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकायुक्त ने पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

अशोकनगर। गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरपुर तहसील में पदस्थ एक पटवारी को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी राजेश श्रीवास्तव द्वारा यह रिश्वत की राशि दो बीघा जमीन के नामांतरण करने के ऐवज में मांगी जा रही थी। जैसे ही फरियादी से पटवारी ने रकम अपने हाथ में ली, लोकायुक्त टीम ने उसे धर लिया।

पहले भी घूस वसूल चुका था पटवारी

जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर तहसील के नैनोटी गांव के बाबू सिंह दांगी की जमीन का नामांतरण होना था, लेकिन पटवारी द्वारा इस काम के लिए 20000 रुपये की डिमांड की जा रही थी। पीड़ित किसान बाबू सिंह ने बताया कि उनकी 32 बीघा जमीन का नामांतरण पूर्व में पटवारी द्वारा एक लाख की रिश्वत लेने के बाद किया गया था। किसान ने बताया कि पटवारी द्वारा केसीसी लोन लेने के लिए उनकी जमीन को बंधक बनाने के नाम पर भी पूर्व में पटवारी ने पैसे ले लिए थे। पटवारी की लगातार बढ़ती घूस की डिमांड से परेशान किसान ने आखिरकार ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की शरण ली। लोकायुक्त टीम ने आरोपित को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को किसान पटवारी के दफ्तर पहुंचा। पटवारी ने जैसे ही किसान से 20000 रुपये अपने हाथ में लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।

नानोटी गांव में है फरियादी की जमीन

किसान बाबू सिंह दांगी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पिछले तीन माह में पटवारी को 100000 रुपये रिश्वत दे चुका है। इसके बाद भी पटवारी द्वारा अनावश्यक रूप से उसको पैसे के लिए तंग किया जा रहा था। फरियादी किसान सागर जिले के जैसीनगर तहसील के पडरई ग्राम का निवासी है। जिसकी बहादुरपुर तहसील के नानोटी गांव में जमीन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.