ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी ‘कुछ-कुछ होता है’, करण जौहर ने की अनाउंसमेंट

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है, तो धमाल मचा देती है। शाहरुख और काजोल की साथ में हर फिल्म सुपरहिट रही है। दोनों की जोड़ी को आज भी काफी पसंद किया जाता है। साल 1998 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’, उस समय जमकर हिट हुई थी। 16 अक्टूबर को इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला है, इसी को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने कुछ-कुछ होता है को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है।

इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि कुछ-कुछ होता है फिल्म से करण जौहर ने बॉलीवुड में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था। करण की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आज भी इस फिल्म को पसंद किया जाता है। ऐसे में करण जौहर ने फिल्म को री-रिलीज करने का एलान किया है। इसी के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। 15 अक्टूबर को काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ-कुछ होता है एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस बात की जानकारी करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। फिल्म का क्रेज इतना की अनाउंसमेंट होते ही मिनटों में सभी टिकट बिक गई।

इतना कम रखा टिकट प्राइज

हालांकि, करण ने अपनी इस फिल्म का दाम काफी कम रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कुछ-कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने की खुशी में करण जौहर ने इस फिल्म की टिकट का प्राइज सिर्फ 25 रुपये रखा था। इसी के कारण फिल्म के सारे टिकट बिक गए। कुछ-कुछ होता है फिल्म 15 अक्टूबर 2023 को पीवीआर आइकाॅन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7 बजे और 7.15 बजे के शो में दिखाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.