ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई पुलिस को मिला ईमेल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, बदले में लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की मांग

मुंबई । मुंबई पुलिस को एक दहशत भरा मेल भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडयम वही स्टेडियम है जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के अधिकतर मैचों का आयोजन किया गया है। धमकी भरे इस मेल में सरकार से 500 करोड़ रुपये और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की भी मांग की गई है।

एनआईए इस मामले की जांच कर रही

सूत्रों ने बताया है कि शुरुआती तकनीकी जांच के आधार पर मुंबई पुलिस को ईमेल के बारे में सूचित किया गया है और ईमेल भेजने वाले को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। गुजरात पुलिस के अलावा एनआईए भी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया ‎कि एनआईए से हमें ईमेल मिला है। इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था। फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है। हालांकि, सभी क्रिकेट मैचों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है।

हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है

धमकी भरे मेल में कहा गया, अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है और हमने भी कुछ खरीदा है। तुम कितना भी सुरक्षित रहो मगर हमसे नहीं बच पाओगे। अगर कोई बात करना चाहते हो तो इस ईमेल पर ही करो।

स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ी

वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के 5 मैचों की मेजबानी के लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि यह मेल गुरुवार सुबह मिला और इसे कई राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.