ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारे, आरपीएफ ने दो को किया गिरफ्तार

उज्जैन। इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर आठ दिन पूर्व चिंतामन रेलवे स्टेशन के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया था। इससे दो कोच के कांच में दरार आ गई। पथराव के कारण काेच में सवार यात्री डर गए थे। घटना के बाद आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।

बता दें कि इंदौर से भोपाल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कुछ दिन पूर्व ही इंदौर से नागपुर तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन के 10 व 11 अक्टूबर को सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन के समीप पहुंचने पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर फेंके गए थे। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फूट गए थे।

इससे अंदर सवार यात्री सहम गए थे। ट्रेन मैनेजर की शिकायत पर आरपीएफ़ ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

दोनों के खिलाफ एक-एक हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया था। मामले में रेलवे पीआरओ का कहना है कि यात्री सुरक्षा को देखते हुए मामला दर्ज करवा दिया गया था। आरपीएफ ने सुरक्षा के तहत पूरे इंतजाम किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.