ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधी रात भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया जश्न, ढोल नगाड़े बजाकर नाचे कार्यकर्ता..जानें वजह

 रायपुर। प्रदेश में चुनाव का बिगुल बच चुका है लेकिन चुनाव के पहले ढोल नगाड़े बजाकर यदि कार्यकर्ता नाचने लगे तो ये मानिए जरूर कुछ बड़ा हुआ है। दरअसल, रायपुर में टिकट बदलने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के समर्थकों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है की शीर्ष नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनका सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में आधी रात भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मना। ढोेल-नगाड़ा बजाकर कार्यकर्ताओं ने खूब डांस किया।

आपको बता दें कि डांस जशपुर से रायपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का था, जो पिछले तीन दिनों से रायपुर के भाजपा कार्यालय में ही डेरा डाले हुए थे। दरअसल ये तमाम कार्यकर्ता इसलिए नाराज होकर बैठे, क्योंकि इनके नेता गणेशराम भगत का पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने जशपुर से रायमुनी भगत को टिकट दिया है। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से हुई मुलाकात के बाद जशपुर से आये कार्यकर्ताओ का धरना समाप्त कर दिया। दोनों से आश्वासन मिलने के बाद धरना को समाप्त करने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि जशपुर से प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर शनिवार से बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने सैंकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। जानकारी के मुताबिक शीर्ष नेताओं ने गणेशराम भगत को सम्मान देने का आश्वसन दिया है। जशपुर से आये गणेशराम भगत के 5 समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात की थी। आश्वसन मिलने के बाद पार्टी मुख्यालय के गेट के बाहर गणेशराम भगत के समर्थकों ने खूब डांस किया और जश्न मनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.