ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक माह की बालिका लावारिस मिली, चाइल्ड लाइन ने भेजा अस्पताल

रतलाम। रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म नंबर सात के पैदल पुल के बगल में बने चबूतरे पर कोई एक माह की बच्ची को लावारिस छोड़ गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चाइल्ड लाइन की मदद से उसे मदर एंड चाइल्ड हास्पिटल (एमसीएच) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया है। बालिका का स्वास्थ्य ठीक है, उसे आबर्जेवेशन में रखा गया है। उसे छोड़ने वाले का पता नहीं चला है।

कपड़े में लिपटी मिली बालिका

जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने के एएसआइ बचानीलाल व आरक्षक मोहन मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे कालोनी की गश्त व चैकिंग ड्यूटी पर थे। वे प्लेट फार्म नंबर सात के बाहर खड़े थे, तभी धर्मेंद्र निवासी राजीव नगर ने उन्हें आकर बताया कि खंबा नंबर आठ के पास बने चबूतरे पर एक नवजात बालिका कपड़े में लिपटी पड़ी है।

चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची

बचानीलाल व मोहन तत्काल वहां पहुंचे तथा देखा तो करीब एक माह की बालिका कपड़े में लिपटी थी। उन्होंने चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य जयप्रकाश मालवीय को सूचना दी। मालवीय टीम सदस्य खुशबू के साथ मौके पर पहुंचे तथा खुशबू ने बालिका को गोद में लिया।

आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि उसे कौन छोड़ गया है। इसके बाद वे उसे मेडिकल कालेज ले गए तथा वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बालिका स्वस्थ पाई गई। इसके बाद उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां नर्से व डाक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।

अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार बालिका को कोई पालक, माता या पिता लावारिस छोड़कर गया है। छोड़ने वाले का पता नहीं चला है। अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धारा 317 में प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। चाइलड लाइन के जिला समन्वयक प्रेम चौधरी ने बताया कि बालिका सामान्य है। अस्पताल में उसकी देखरेख की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.