ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राघोगढ़ में पुलिस ने दबिश देकर जब्त की 280 लीटर अवैध शराब, जंगल का फायदा उठाकर 3 कारोबारी फरार

गुना। राघौगढ़ थानाक्षेत्र के राजपुरा गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। इस दौरान 280 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई, तो ड्रमों में भरा दो हजार लीटर लहान को मौके पर नष्ट किया गया। वहीं शराब बनाने की सामग्री को जब्त करते हुए गांव से फरार तीन आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार खत्री को राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में कंजर समुदाय के लोगों द्वारा अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर बुधवार को एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोंडवे के मार्गदर्शन में राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान, जंजाली चौकी प्रभारी गजेन्द्रसिंह बुंदेला एवं थाना-चौकी के बल सहित थाना धरनावदा, विजयपुर और पुलिस लाईन के बल ने ग्राम राजपुरा में अवैध शराब के ठिकानों पर सुबह दबिश दी।

वैध कच्ची शराब जब्त

दबिश के दौरान कई जगह शराब बनाने की सामग्री मिली एवं शराब बनाने तैयार करीब दो हजार लीटर लहान ड्रमों में भरा हुआ मिला। पुलिस फोर्स ने उसे नष्ट किया एवं शराब निर्माण में उपयोगी विभिन्न सामग्रियों को मौके पर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से लगभग 280 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की।

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपित कोमल कंजर, नवल कंजर एवं कृष्णा कंजर नाले व जंगल का सहारा लेते हुए गांव से भाग गए। लेकिन पुलिस ने फरार तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.