ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरक्षक की मौत के मामले में पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज

भोपाल। कुछ दिन पहले एएएफ में पदस्थ आरक्षक ने भदभदा के पुल से बड़ा तालाब में कूदकर जान दे दी थी। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था। इसी के चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया था। पुलिस ने आरक्षक की पत्नी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह है मामला

रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक 42 वर्षीय दिलेश्वर एसएएफ में आरक्षक के पद पदस्थ था। बीते 18 अक्टूबर को उसने भदभदा पुल बड़ा तालाब में छलांग लगा दी थी। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। स्वजन से हुई पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी प्रवीणा उसे मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने प्रताड़ना के सबूत के तौर पर पुलिस को पत्नी द्वारा पति के साथ हुई वाट्सएप की चैटिंग भी सौंपी। साथ ही उन्होंने अपने बयानों में भी प्रवीणा द्वारा दिलेश्वर को लगातार परेशान करने की बात कही थी। इस आधार पर शुक्रवार रात आरोपित प्रवीणा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उधर गौतमनगर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। गौतमनगर थाना पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय फैजान आरिफ नगर में रहता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया था। वहां पर उसने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.