ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोल्डन गर्ल रीना गुर्जर नेशनल गेम्स के लिए मप्र टीम का बनीं हिस्सा

भोपाल। मध्यप्रदेश की उदीयमान कराते खिलाड़ी व गोल्डन गर्ल से प्रचलित रीना गुर्जर का चयन गोवा में आयोजित होने वाले 37वें नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। रीना गुर्जर पेंचक सिलाट खेल में मप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। रीना वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में एक स्वर्ण तथा एक रजत प्राप्त करके हमारे देश व मध्यप्रदेश को गौरवांवित कर चुकी हैं। रीमा गुर्जर बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वह कराते के साथ-साथ पेंचक सिलाट खेल में भी माहिर हैं। फिलहाल वह अभय श्रीवास और पंकज परसार से प्रक्षिक्षण ले रही हैं।

2009 में कराते अकादमी से जुड़ीं

रीना 2009 से कराते अकादमी में बोर्डिंग खिलाड़ी थीं। उन्होंने कराते अकादमी में सेंसाई जयदेव शर्मा के प्रशिक्षण में अभ्यास कर रही थीं तथा 2012 में उनका मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में चयन हो गया था। तब से रीना गुर्जर मध्यप्रदेश पुलिस टीम से कई पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। रीना गुर्जर वर्तमान में खेल युवा कल्याण विभाग के तहत कराते अकादमी में स्वयं भी अभ्यास करती हैं तथा बच्चों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।

पुलिस विभाग में कार्यरत हैं

रीना ने पिछले दिनों कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ-साथ उन्होंने एक अन्य स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया था। रीना मूलत: नरसिंहगढ़ की निवासी हैं और पिछले 11 वर्षों से मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय शासकीय कन्या उमावि में पूरी की थी। इसके बाद उनका मध्य प्रदेश पुलिस में चयन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.