ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण में सिंगरौली को मिला पांचवा स्थान, जारी रैंकिंग में 78.41 अंक प्राप्त हुए

अजय दुबे,सिंगरौली। सिंगरौली जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निवारण मामले में सिंगरौली को पांचवे स्थान मिला है। राज्य स्तरीय सीएम हेल्पलाइन के जनवरी माह की शिकायतों के निराकरण के लिए आज रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें सिंगरौली को पांचवां स्थान मिला है। जारी रैंकिंग में जिले को 78.41 अंक प्राप्त हुए हैं। जिसे लेकर जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने संबंधित सभी अधिकारियों को बधाई भी दी है।
दरअसल जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा लगातार सभी विभागों की समीक्षा बैठक समय-समय पर करते रहते हैं और उनके दिशा निर्देशन पर सभी विभागों में लगातार सीएम हेल्पलाइन में हो रही शिकायतों का निराकरण भी किया जाता है। यही वजह है कि जनवरी माह में राज्य स्तरीय समीक्षा में सिंगरौली को पांचवां स्थान मिला है। जारी रैंकिंग में 78.41 अंक प्राप्त हुए हैं।

रैंकिंग जारी होने के बाद सिंगरौली जिले के कलेक्टर मीणा ने सीएम हेल्पलाइन निवारण में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई भी दी है। उन्हें आगे इसी तरह बेहतर कार्य करने और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करने के लिए निर्देशित भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.