ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दतिया में नामांकन कराने सिक्कों से भरा थैला लेकर पहुंचा प्रत्याशी, कहानी सुनकर हैरत में पड़ गए कर्मचारी

दतिया। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होते ही सेवढ़ा रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अजब स्थिति तब बन गई, जब सेवढ़ा सीट से नामांकन कराने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार वैध नामांकन फार्म की राशि के रूप में सिक्कों से भरा थैला लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने सिक्कों को वहां बैठे कर्मचारियों के सामने टेबिल पर पलटा तो सब चौंक गए। सूचना रिटर्निंग अधिकारी प्रतिज्ञा शर्मा को दी। इसके बाद सिक्के ले लिए जाने की स्वीकृति दे दी गई और कक्ष के फर्श पर सिक्कों के थैले को पलटकर गिनती शुरू की गई। इस कार्य में कर्मचारियों काफी समय लग गया। राशि को जमा करने के बाद ही रामकुमार को नामांकन फार्म मिल सका। वह 27 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

चुनाव के लिए पांच साल तक जमा करते हैं सिक्के

निर्दलीय रामकुमार वैध ने बताया कि एक रुपये के आठ हजार और दो रुपये के एक हजार सिक्के लेकर न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय आए थे। दोपहर करीब 12.20 बजे वह रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। चिल्लर गिनने का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। इसके बाद नामांकन फार्म खरीद कर ले जा सके। रामकुमार इंदरगढ़ में परचून की छोटी दुकान चलाते हैं। जहां हर रोज गुटखा, बीड़ी आदि लेने आने वाले ग्राहकों से मिलने वाले एक व दो रुपये के सिक्के जमा करते रहते हैं। वह पूरे पांच साल सिक्के जमा करते हैं। इसके बाद उनका इस्तेमाल चुनाव में कर लेते हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में भी आजमायी किस्मत

हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी वह इंदरगढ़ के वार्ड क्रमांक तीन से चुनाव लड़े थे, तब भी नामांकन के लिए वह सिक्के ही लेकर पहुंचे थे। इस चुनाव में वैध को 48 वोट मिले थे। वैध का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भी वह 2018 में सेवढ़ा सीट से खड़े हुए थे। उन्हें 4009 वोट मिले थे। वैध का कहना है कि जिले में इन सिक्कों को न तो बैंक लेती है, न ही व्यापारी, इसलिए वह यह राशि चुनाव और अपनी धार्मिक यात्राओं पर ही व्यय कर देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.