ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

नहीं रहे वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई, हैरान कर देगी मौत की वजह

वाघ बकरी चाय के बारे में आप लोगों ने तो बहुत सुना ही होगा। देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली वाघ बकरी चाय ने अलग ही मुकाम हासिल की। इसी बीच खबर सामने आ रही है, की वाघ बकरी चाय  के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का निधन हो गया है। वह 50 साल के थे।  हैरानी की बात तो ये है कि उनकी मौत कुत्तों के हमले से हुई है। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। अहमदाबाद में उनका निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि पराग देसाई पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए जायडस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां 22 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।  बता दें की पराग वाघ बकरी चाय से 1995 में जुड़े थे। तब कंपनी का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये से भी कम था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.