ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित

बिलासपुर। जिले में अब कोरोना संक्रमण की गति धीमी हो गई है। हजारों, सैकड़ों के बाद अब नए संक्रमितों की संख्या एक दर्जन तक सिमट गई है। रविवार को जिले में 1,585 लोगों की जांच हुई और 12 नए मरीज मिले। दयालबंद, उसलापुर, हरदीकला, बिटकुली, विवेकानंद कालोनी, राजेंद्र नगर, तखतपुर, तिफरा, धूमा और जूना बिलासपुर में मरीजों की पहचान की गई। नए संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में अब तक 74 हजार 727 लोग बीमार हो चुके हैं। राहत है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।

संभागीय कोविड अस्पताल के साथ ही सिम्स में भी कोरोना के एक्टीव केस नहीं है। ऐसे में 200 बिस्तरों वाला संभागीय कोविड अस्पताल के सारे बिस्तर खाली हैं। राहत की बात ये भी है कि होम आइसोलेशन में रहकर ही मरीज ठीक हो जा रहे हैं। गंभीर स्थिति नहीं बन रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ ही कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। पहले तीसरी लहर के काफी खतरनाक होने की आशंका जताई जा रही थी। डाक्टरों का कहना है कि वैक्सीनेशन की वजह से संक्रमण घातक रूप नहीं ले पाया है। लेकिन, अभी भी सावधानी व नियमों का पालन करने की सलाह स्वास्थ्य विभाग दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.