ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीपीएड-एमपीएड सेकेंड सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं 25 अक्टूबर तक, नवंबर में होगी मुख्य परीक्षा

इंदौर। बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) और मास्टर आफ फिजकल एजुकेशन (एमपीएड) सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा करवाई जाना है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने अगले महीने परीक्षा करवाने पर जोर दिया है। मगर उसे पहले कालेजों को विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षाएं रखने के निर्देश दिए है, जो 25 अक्टूबर तक खत्म करवाना है। कालेजों को परिवेक्षकों की सूची भेज दी है।

अगले कुछ दिनोंं में आंतरिक परीक्षा करवाकर विद्यार्थियों के मार्क्स विश्वविद्यालय को भेजना है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा के संबंध में समिति की बैठक बुलाएंगे, जिसमें तारीख तय की जाएगी। वैसे नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की वजह से अधिकांश कर्मचारी निर्वाचन से जुड़े कार्यों में ड्यूटी दे रहे है। ऐसी स्थिति में नवंबर में परीक्षा करवाना विश्वविद्यालय के लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर पेपर और कापियां भेजने के लिए स्टाफ नहीं है।

एमपी आनलाइन की वेबसाइट पर इंटरनल मार्क्स अपलोड करना होंगे

कालेजों को परीक्षा करवाने के बाद एमपी आनलाइन की वेबसाइट पर इंटरनल मार्क्स अपलोड करना है। यह काम भी नवंबर से पहले करने का बोला गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दिसंबर में परीक्षा आयोजित करने पर जोर दिया है। समिति से हरी-झंडी मिलने के बाद परीक्षा की तारीख के बारे में कुलपति डा. रेणु जैन के सामने रखेंगे। उसके बाद टाइम टेबल घोषित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय अगले सप्ताह फैसला ले सकता है।

परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि निर्वाचन कार्यों में ड्यूटी होने से पेपर-कापियां केंद्रों तक पहुंचने के लिए स्टाफ नहीं है। यहां तक कि कापियों की कोडिंग-डी-कोडिंग का स्टाफ भी कम है। इसकी वजह से विश्वविद्यालय में परीक्षा-मूल्यांकन और रिजल्ट का काम प्रभावित हो चुका है। 17 नवंबर को मतदान के बाद मुख्य परीक्षा करवाई जाएगी। फिलहाल जिन पाठ्यक्रम की परीक्षा करवाई जाना है। उनकी आंतरिक परीक्षा संपन्न करवा रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.