ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने संसद के आसपास की सड़कों पर किया कब्जा, पीछे हटे प्रदर्शनकारी 

ओटावा । कनाडा की राजधानी ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने संसद की आसपास की सभी सड़कों को अपने कब्जे में ले लिया और इसी के साथ तीन हफ्तों तक चला प्रदर्शन खत्म होते दिखाई दे रहा है। देश की कोविड-19 संबंधी पाबंदियों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की नीतियों से गुस्साए प्रदर्शनकारी देश के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस अभियान के कारण पीछे हट गए हैं।
पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है और उनके ट्रकों को हटा रही है।  ओटावा में अंतरिम पुलिस प्रमुख स्टीव बेल ने कहा कि कुछ छोटे प्रदर्शन जारी हैं लेकिन यह अवैध कब्जा खत्म हो गया है। हम पूरी तरह खत्म होने तक अपना अभियान जारी रखेंगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ओटावा की गलियों में ही रहने का आह्वान किया है, जबकि प्रदर्शन के एक प्रमुख आयोजक ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन वापस लेने का फैसला लिया है। बेल ने बताया शुक्रवार और शनिवार को 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार बरामद होने के कारण कई जांच शुरू की गई हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट हिल के सामने की सड़क से चले गए थे, यहां पर कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं, जिनमें संसद की इमारतें भी शामिल हैं। कनाडाई प्राधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से जुड़े 76 बैंक खातों को जब्त करने के लिए आपात शक्तियों का इस्तेमाल किया है। शनिवार को उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आने से रोकने के लिए क्यूबेक से देश की राजधानी को जोड़ने वाले एक पुल को भी बंद कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.