ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिजाब मामले के नौ आरोपितों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, गंगा-जमुना स्कूल के बच्चों के मतांतरण का भी है आरोप

दमोह। शहर के गंगा जमुना स्कूल में हिजाब और मतांतरण के मामले में फरार नौ आरोपितों ने बुधवार को दमोह के जिला एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखते हुए आरोपितों के रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद न्यायाधीश ने शाम पांच बजे तक पुलिस को आरोपितों से पूछताछ करने का समय दिया। पूछताछ के बाद फिर से आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

शहर के फुटेरा मोहल्ला में संचालित गंगा जमुना हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने और कलमा पढ़वाने जैसे आरोप लगे थे। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निर्देश के बाद जांच शुरू की गई और स्कूल की मान्यता निलंबित की गई। जीएसटी सहित प्रशासन के कई विभागों ने गंगा जमना फर्म के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और कुछ प्रतिष्ठान सील कर दिए। स्कूल का अतिक्रमण भी गिराया गया। पुलिस ने 11 आरोपितों के खिलाफ एफआइआर की थी। स्कूल प्रबंधन समिति के नौ सदस्य फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था और उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी जारी किए थे।

इन्होंने किया आत्मसमर्पण

स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीश, रज्जाक खां, मुस्ताक खां, फरीद खां, राशिद, शाहिद, दानिश हाशिफ समेत दो अन्य ने आत्मसमर्पण किया है। स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य शिवदयाल दुबे, प्राचार्य अप्सा शेख और चौकीदार रुस्तम को न्यायालय से पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.