ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करवा चौथ पर बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत

इंदौर। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। करवा चौथ के व्रत में कई नियमों का ध्यान रखा जाता है। आज हम आपको करवा चौथ से जुड़े कुछ नियम बताने जा रहे हैं, जिनका पालन नहीं किया जाए, तो आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

न करें ये कार्य

करवा चौथ का व्रत सुबह होने तक निर्जला रखा जाता है। ऐसे में इस दौरान भूलकर भी भोजन या पानी का सेवन न करें, अन्यथा आपका व्रत टूट जाएगा और आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा। इसके अलावा करवा चौथ के दिन सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले करना चाहिए। सरगी में तेल या मसाले वाली चीजें नहीं होनी चाहिए।

इस समय करें पारण

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। ऐसे में भूलकर भी चांद देखकर अपना व्रत न तोड़ें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद आप अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोल सकती हैं।

इन चीजों का न करें दान

करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। व्रत के दिन सुहाग से जुड़ी वस्तुएं जैसे-सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, महावर, मेंहदी आदि जरूर पहनें। साथ ही स्वयं उपयोग की गई सुहाग की वस्तुओं को किसी को भी दान में न दें।

इस समय न सोएं

करवा चौथ व्रत के दौरान दिन में सोना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके व्रत में विघ्न भी आ सकता है। लेकिन अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में वह इस नियम में ढील दे सकता है।

सास को दें ये चीजें

करवा चौथ के दिन पूजा के बाद बहुएं अपनी सास को पूजा और सुहाग सामग्री देती हैं, साथ ही उनसे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेती हैं। ऐसे में इस दिन अपनी सास को पूजा और सुहाग की सामग्री जरूर दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.